WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समाज का आनन्द को बनाया गया चुनाव अध्यक्ष

- सुरेश मंत्री को एवं सतीश को दिया गया कोषाध्यक्ष का दायित्व

Savdhan India News

कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समाज का आनन्द को बनाया गया चुनाव अध्यक्ष

– सुरेश मंत्री को एवं सतीश को दिया गया कोषाध्यक्ष का दायित्व


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति की वार्षिक आमसभा की बैठक का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मिल रोड गोला स्थित पटेल संस्थान में रविवार को किया गया। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष मूलचंद वर्मा पे की। चुनाव की देखरेख रामविलास वर्मा ने की और संचालन सुरेश चंद्र कनौजिया एडवोकेट ने किया। बैठक में आय और व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। चर्चा के दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखे। तत्पश्चात अध्यक्ष,मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के चयन के लिए प्रस्ताव किया गया। इसके बाद सर्वसम्मत से अध्यक्ष आनंद वर्मा मंत्री सुरेश चंद्र कनौजिया एडवोकेट एवं कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा को पुनः उनके पदों पर मनोनीत किया गया। अध्यक्ष का प्रस्ताव कौशल वर्मा व अनुमोदन मुनीश पटेल ने किया।नव मनोनीत पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। शेष कमेटी का विस्तार किया जाना है। संस्थान के पूर्व अध्यक्ष पारस वर्मा,अद जिला अध्यक्ष राजीव पटेल,समाज सेवी अशोक कनौजिया,ज्ञानचंद वर्मा,राजीव नरायन, सुरेश वर्मा अध्यक्ष गन्ना समिति, सभासद हरिओम वर्मा, सुभाष वर्मा, पंकज वर्मा एड,प्रमोद वर्मा एड,मातादीन,सीपी वर्मा,कपिल वर्मा,रामनरेश वर्मा,मुनीश पटेल, आशीष पटेल, कमलेश वर्मा, विशाल पटेल, वेद वर्मा, अमित वर्मा व द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button