डायमण्ड पब्लिक स्कूल में उड़ाई जा रहीं डीएम के आदेशों की धज्जियाँ
डीएम के आदेश के बाद स्कूल में नहीं हुआ अवकाश

डायमण्ड पब्लिक स्कूल में उड़ाई जा रहीं डीएम के आदेशों की धज्जियाँ
– डीएम के आदेश के बाद स्कूल में नहीं हुआ अवकाश
(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
पलियाकलां-खीरी। नगर के डायमण्ड पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक को कभी भी उच्चाधिकारियों के आदेशों की जानकारी नहीं हो पाती है। इनका सूचना तन्त्र सबसे कमजोर है। मित्रों आज चार जुलाई को जिलाधिकारी का आदेश जारी हुआ कि जनपद के समस्त स्कूलों में हैवी रेनी डे का अवकाश रहेगा। आदेश की सूचना मिलते ही समस्त स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया। परन्तु पलिया नगर के डायमण्ड पब्लिक स्कूल में अवकाश नहीं किया गया। डीएम के आदेशों की धज्जयां उड़ाते हुए बाकायदा शिक्षण कार्य जारी रहा। 10:30 बजे तक भी छुट्टी न करने पर जब स्कूल के प्रबन्धक मोहम्मद अहमद खान से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि मुझे सूचना नहीं थी कि आज अवकाश है। जबकि पलिया के समस्त स्कूल संचालकों को डीएम के आदेशों की जानकारी हो गयी और सभी स्कूलों में अवकाश भी कर दिया गया। बता दें कि इससे पूर्व भी कई बार देखा जा चुका है कि डायमण्ड स्कूल में अधिकारियों के आदेशों का पालन नाममात्र को ही किया जाता है। यह सब सक्षम अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही होता है। मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी गयी तो उन्होंने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।






