WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
आध्यात्मिकउत्तर प्रदेशसावधान इण्डिया न्यूज

अयोध्या तक बस चलाने की मांग कुंडा से प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए बनाई जाये सुविधा

रोडवेज बस चलने से होगी तीर्थ यात्रियों को सुविधा बढ़ेगा राजस्व

Savdhan India News

अयोध्या तक बस चलाने की मांग कुंडा के रहने वालों की अपील प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए बनाई जाये सुविधा

 

रोडवेज बस चलने से होगी तीर्थ यात्रियों को सुविधा बढ़ेगा राजस्व

 

प्रतापगढ, कुंडा से अयोध्या धाम तक रोडवेज बस की कोई सुविधा नही होने से यहाँ के रहने वाले आम लोगों को भारी दिक्कत उठाना पड़ता है, कुंडा के लोगों ने सरकार से अयोध्या धाम जाने के लिए कुंडा से सीधी बस चलाने की मांग किया है। फिलहाल अभी यहाँ के लोगों को अयोध्या जाने के लिए या तो प्रयागराज या प्रतापगढ से ही बस मिल पाती है। अगर एक बस का परिचालन यहाँ से अयोध्या के लिए शुरु की जाए तो जहाँ यात्रियों को आवागमन की सुविधा रहेगी वहीं राजस्व मे भी बढ़ोट्टारी होने की भी प्रबल संभावना भी है।

बताते चलें की कुंडा से बस सेवा प्रारम्भ होने के बाद पड़ोसी जनपद प्रयागराज के लालगोपालगंज, श्रृंग्वेरपुर, दहियावा बाजार और प्रतापगढ क्षेत्र कुंडा, मानिकपुर, संग्रामगढ़, नबाबगंज, बिहार, सकरदहा, हीरागंज, महेशगंज, डेरवा और जेठवारा समेत दर्जनों बाजारों के आसपास रहने वाले सैकड़ो गाँवो के लोगों को अयोध्या जाने मे सहूलियत मिलेगी। कुंडा के नगर पंचायत के रहने वाले व्यापारी एवं समाजसेवी संजय जायसवाल, अमर प्रभा सामाजिक संस्थान के निदेशक अभिषेक पांडे, फल व्यापारी दीपक सोनकर, युवा नेता युवराज सिंह, अधिवक्ता संजय पांडे, विनोद पांडे, प्रधान पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान गुड्डू सिंह डड़वा, प्रधान राकेश पांडे, प्रधान नीलमणि सिंह, प्रधान लालमणि मिश्रा, प्रधान अवधेश मिश्रा, प्रधान बिन्नू मिश्रा समेत व्यापारी नेताओं ने सरकार से इस जरूरी बस सेवा को प्रारम्भ करने की मांग किया है। इस मामले को राजा भैया के संज्ञान मे भी ले जाया जायेगा ताकि इस कार्य को तेजी से संपन्न कराया जा सके


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button