WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

सीएसआर से बहुरे गोद लिए विद्यालय के दिन, डीएम ने दी कई सौगातें

बच्चों ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह का किया स्वागत

Savdhan India News

सीएसआर से बहुरे गोद लिए विद्यालय के दिन, डीएम ने दी कई सौगातें

बच्चों ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह का किया स्वागत

लखीमपुर-खीरी। मंगलवार का दिन नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय के लिए बेहद खास रहा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के आवाह्नन पर बलरामपुर फाउंडेशन की ओर से सीएसआर फंड से उनके गोद लिए परिषदीय विद्यालय नगर क्षेत्र को कई सौगातें मिली। मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी धर्मपत्नी जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अल्पना सिंह के साथ अपनी गोद लिए विद्यालय पहुंचे। जहां स्कूल के सभी बच्चों ने उन्हे चारों तरफ से घेर लिया और उनका स्वागत किया। डीएम ने अपनी धर्मपत्नी अल्पना सिंह के साथ बलरामपुर फाउन्डेशन के अन्तर्गत नगर के संविलियन विद्यालय में “दिव्यांग शौचालय एवं शुलभ शौचालय“ का नव निर्माण एवं पेयजल के लिए वाटर कूलर व बच्चों हेतु झूले“ का पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन कर लोकार्पित किया। डीएम ने सपत्नीक नौनिहालों को स्कूल बैग, शिक्षण सामग्री किट, चॉकलेट मिष्ठान आदि सामग्री वितरित की। इस दौरान डीएम बच्चों को दुलारते हुए उन्हें बेंच डेस्क प्रदान की और बेंच पर बैठकर एक-एक नौनिहाल से संवाद किया। डीएम ने संस्था को आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य करने के लिए बधाई व शुभकामनायें दी। कार्यक्रम की शुरुआत में बलरामपुर चीनी मिल्स की इकाई गुलरिया के मुख्य महाप्रबन्धक योगेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी बबिता सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत, अभिनंदन किया। मुख्य महाप्रबन्धक ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि जिलाधिकारी के आह्वान पर बलरामपुर फाउंडेशन की ओर से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत उनके गोद लिए संविलियन विद्यालय में “दिव्यांग शौचालय एवं शुलभ शौचालय का नवनिर्माण तथा पेयजल के लिए वाटर कूलर व बच्चों हेतु झूले“ की सौगात दी है, जो निश्चित रूप से बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। बलरामपुर फाउन्डेशन संस्था क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संस्था द्वारा पूर्व, वर्तमान व भविष्य में किए जाने वाले कार्यों से भी सभा को अवगत कराया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी श्रद्धा सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी, आकांक्षा समिति की सदस्य रश्मि सिंह, बलरामपुर फाउंडेशन की इकाई गुलरिया से अजीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, अभिनेश कुमार मिश्रा, स्कूल का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। बताते चले कि इससे पहले डीएम ने क्रिटिकल गैप योजना“ वर्ष 2023-24 के तहत विद्यालय में नवनिर्मित चारदीवारी एवं गेट की सौगात दी थी। कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी की मदद से उनके गोद लिए नगर क्षेत्र में परिषदीय विद्यालय की तस्वीर बदलती जा रही है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button