बंधुआ मजदूर बनाकर जबरन मजदूरी कराना चाहते हैं प्रधान प्रतिनिधि
पीड़ित ने सीएम सहित सम्बन्धित अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

बंधुआ मजदूर बनाकर जबरन मजदूरी कराना चाहते हैं प्रधान प्रतिनिधि
-पीड़ित ने सीएम सहित सम्बन्धित अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टापरपुरवा पतवारा बड़ा, मजरा सरखना पूरब निवासी आशाराम पुत्र गोले ने बताया कि वह बहुत गरीब, भूमिहीन व पेशे से मजदूर है। करीब चार वर्ष पूर्व आर्थिक तंगी के कारण प्रधान प्रतिनिधि रज्जन यादव पुत्र बनवारी यादव से उसने बतौर मजदूरी बीस हजार रुपये लिए थे। चार वर्ष तक मजदूरी करके पैसे अदा करता रहा। कई बार उसने हिसाब चुकता करने को कहा। आरोप है कि हिसाब चुकता करने के बजाय रज्जन यादव ने उसे मारा पीटा व अपने दरवाजे पर बेइज्जत किया। कई लोगों के संज्ञान में आने के बाद फैसला हुआ, जिसमें उस पर 10100 रूपये बकाया निकले। पीड़ित का कहना है कि बकाया पैसे अदा करके वह बंधनमुक्त होना चाहता है, लेकिन प्रधानपति उसे एलानियां धमकी देता है कि या तो दस हजार के बदले 40 हजार रूपये अदा करो। या फिर तुम मेरे साथ बंधुआ मजदूर के रूप में काम करोगे। इस प्रकार की तानाशाही से उक्त मजदूर काफी परेशान है। पीड़ित ने सीएम पोर्टल सहित कई उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करते हुए प्रधानपति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बंधनमुक्त कराने की गुहार लगाई है। अब देखना है कि इस गरीब को न्याय दिलाने में अधिकारी दिलचस्पी लेते हैं या फिर प्रधानपति के चंगुल में फंसकर उसे बंधुआ मजदूर के रूप में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।





