पटेल प्रतिमा तोड़ने से आक्रोशित कुर्मी समाज ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
पटेल प्रतिमा तोड़ने से आक्रोशित कुर्मी समाज ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

पटेल प्रतिमा तोड़ने से आक्रोशित कुर्मी समाज ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। मध्य प्रदेश के उज्जैन में अखंड भारत को एक सूत्र मिलाने बाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तोड़े जाने से आक्रोशित कुर्मी समाज ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में निकाले गये विरोध मार्च में सैकड़ो लोग शामिल रहे। मार्च मिल रोड से वाई पास रोड होते हुए निकाला गया। उसके बाद सभी पटेल संस्थान में एकत्र हुए। जहां एक स्वर में सभी ने मूर्ति तोड़ने की कड़े शब्दों में निंदा की। ऐसा अपराध करने वाले दोषियों पर रासुका लगाने एवं षड्यंत्र रचने के आरोपितों को बेनकाब करने की मांग की गई है। इस मौके पर संस्थान के पूर्व अध्यक्ष पारस वर्मा, ज्ञानचंद वर्मा, व्यापारी नेता/समाज सेवी अशोक कनौजिया, सभासद हरिओम वर्मा, मंत्री सुरेश कनौजिया ‘‘एडवोकेट’’, आशीष पटेल, कौशल वर्मा, आशिकर, शिवम, विशाल, अनिल, श्रीपाल, प्रमोद कुमार, कुलदीप, लक्ष्मीकांत, गोविंद सहाय, मुनीश कुमार, राजीव कुमार, रणजीत सिंह, रामसेवक, अरुण वर्मा, मनजीत वर्मा, सुमित वर्मा एवं मीडिया प्रभारी संजय वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






