
यूपी 31 पलिया वाले महाकाल भक्तों की द्वतीय जूनियर डाक काँवर यात्रा 27 जुलाई 2924 महाकालेश्वर मन्दिर स्थान बाबा स्थान से आरम्भ होकर घटियाघाट फरुखाबाद स्थित माँ गंगा की अविरल धारा से देवाधिदेव महादेव महाकालेश्वर महादेव पलिया के लिये डाक काँवर के रूप में प्रस्थान कर 28 जुलाई को गंगाजल लेकर पलिया पहुंचेगी।
इससे पूर्व की तैयारियों के क्रम में दिनाँक 26 जुलाई को भोले भक्तों का यह जत्था साय 07:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डाकखाने के पास से बाइक रैली के माध्यम से पूज्य उमामाहेश्वरः के जयकारों के साथ सनातन का संदेश देगा।
इस आशय की जानकारी काँवर यात्रा के सेवादार भोलेभक्त बल्लू गुप्ता द्वारा दी गयी।







