शाखा प्रबंधक के मनमाने रवैए से उपभोक्ताओं में रोष
पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए की कार्रवाई करने की मांग

शाखा प्रबंधक के मनमाने रवैए से उपभोक्ताओं में रोष
– पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए की कार्रवाई करने की मांग

जहांगीरगंज। यूनियन बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक के मनमाने रवैए से उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश है। उपभोक्ताओं का आरोप है शाखा प्रबंधक द्वारा उन लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। शाखा प्रबन्धक पात्रों को ऋण देने की बजाय अपने चहेतों को ऋण देते हैं। केन्द्र सरकार की विभिन्न ऋण वितरण योजनाओं को शाखा प्रबन्धक पलीता लगा रहे हैं। 20 नवंबर को शाखा प्रबंधक ने चेक क्लीयरेंस के बाबत पूछताछ करने पहुंचे उपभोक्ता पवन कुमार उपाध्याय से दुर्व्यवहार किया। साथ ही उन्हें फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराने की धमकी भी दी। बता दें कि शाखा प्रबंधक के बैंक आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। वह अधिकांश बैंक कार्य अवधि में बैंक से गायब रहते हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबन्धक बैंक में अपने कुछ चहेते बाहरी लोगों का मजमा लगाए रहते हैं। जिनके जरिए बैंक की सभी ऋण पत्रावलियां पास होती हैं। उनके चहेते भी उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। पीड़ित पवन उपाध्याय ने यूनियन बैंक आफ इंडिया के उच्चाधिकारियों से शाखा प्रबंधक की मनमानी पूर्ण कार्यशाली की शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।







