WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

तहसीलदार ने किया बाल प्रदर्शनी का शुभारंम्भ

प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने किया बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित

Savdhan India News

बाल प्रतिभाओं का संवर्धन राष्ट्रीय व सामाजिक दायित्व : तहसीलदार
पलियाकलां-खीरी।(निरजेश मिश्रा/विकास दीक्षित)
जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्यता के साथ आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तहसीलदार पलिया आरती यादव ने कहा कि बाल प्रतिभाओं को पल्लवित, पुष्पित एवं संवर्धित करना राष्ट्रीय कार्य है। बाल प्रतिभाओं को नैतिक व सामाजिक मूल्यों से अभिसिंचित करना बहुत आवश्यक है, तभी ये प्रतिभाएं भविष्य में देश व समाज हित में कार्य करती हैं। विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्रजराज सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बाल प्रतिभाओं का उन्नयन होता है।सुप्त प्रतिभा निखर कर शिखर तक पहुंचती है। विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के मंचो पर बच्चों का उत्साहवर्धन होता है, उनका वैचारिक संवर्धन होता है जिससे उनके अंदर उत्साह का संचार होता है, ऐसे बाल वैज्ञानिक ही आगे चलकर देश को गौरवान्वित करते हैं।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भूकम्प अलार्म,हाइड्रोलिक लिफ्ट,चन्द्रयान 3,वर्षा जल संचयन,वाटर लेविल एंडेक्टर व वाटर डिस्पेंसर मशीन के चलित मॉडलों का जीवंत प्रदर्शन किया। कला में फ्लावर पॉट,वंदनवार,वाल हैंगिग आदि का सुंदर प्रदर्शन किया।गृहविज्ञान की पाक कला में मूंग की दाल का चीला,ढोकला,चना चाट अतिथियों को बहुत पसंद आये।सभी अतिथियों द्वारा छात्राओं के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।प्रदर्शनी के सफलतापूर्वक आयोजन में आकृति गुप्ता,माया वर्मा,कृतिका वर्मा,अर्चना शुक्ला, रचना मिश्रा व अखिलेश का सराहनीय योगदान रहा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button