WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

सम्पूर्णानगर काण्ड में इंस्पेक्टर के बाद पलिया सीओ भी हुए सस्पेंड

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी व आईजी ने मौका मुआयना कर पीड़ित पक्ष से की थी मुलाकात

Savdhan India News

सम्पूर्णानगर काण्ड में इंस्पेक्टर के बाद पलिया सीओ भी हुए सस्पेंड

– घटनास्थल पर पहुंचे एसपी व आईजी ने मौका मुआयना कर पीड़ित पक्ष से की थी मुलाकात

(निर्जेश मिश्र)

सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। सम्पूर्णानगर मामले में पलिया सीओ आदित्य कुमार गौतम को सस्पेंड कर दिया गया है। पलिया सर्किल क्षेत्र के सम्पूर्णानगर थाना कस्बा में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल किया गया था। जिससे आहत होकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किशोरी का पीएम होने के बाद सम्पूर्णानगर पुलिस ने कार्रवाई करने में हीलाहवाली की। जिससे आक्रोशित किशोरी के परिजनों ने किशोरी के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। चार नवम्बर को सम्पूर्णानगर पहुंचे एसपी गणेश प्रसाद साहा व आईजी तरुन गावा ने मौका मुआयना करते हुए पीड़ित पक्ष से मुलाकात की। इसी क्रम में लापरवाही पाए जाने पर सम्पूर्णानगर इंस्पेक्टर सियाराम वर्मा को सस्पेंड किया गया था और पलिया सीओ की जांच शुरू की गयी। जांचोपरांत बुधवार को सीओ आदित्य कुमार गौतम को भी सस्पेंड कर दिया गया है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button