कई वर्षों से भटक रही महिला को नहीं मिल रहा न्याय
पलिया ब्लाक के ग्राम नगला निवासी संजीदा बेगम की जमीन पर परिवारीजनों ने किया अवैध कब्जा

कई वर्षों से भटक रही महिला को नहीं मिल रहा न्याय
पलिया ब्लाक के ग्राम नगला निवासी संजीदा बेगम की जमीन पर परिवारीजनों ने किया अवैध कब्जा

25/02/2025
पलिया क्षेत्र के ग्राम नगला निवासी संजीदा बेगम पत्नी स्व. इन्तजार हुसैन ने बताया कि उसकी साझे की भूमि गाटा संख्या 1003/1.886 हे को 1/3 भाग में बांटा गया था, जिसमें से 0.626 हे. भूमि उसके हिस्से में आई थी।
खातेदार संक्रमणी भूमिधर हैं। प्रार्थिनी के हिस्से की लगभग 30 डिस्मिल भूमि पर नगला गांव के ही निवासी सबर हुसैन पुत्र नजर हुसैन ने जबरन कब्जा कर रखा है।
पीड़िता बीते लगभग दस साल से तहसील के चक्कर लगाकर भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा छुड़ाने की मांग कर रही है, लेकिन आज तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल सका।
आखिर क्या कारण है जो सम्बंधित लेखपाल पीड़िता की भूमि की पैमाइश कराकर उसे कब्जामुक्त नहीं कराना चाहते हैं।





