संसारपुर में हुआ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन
संसारपुर में हुआ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

संसारपुर में हुआ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बांकेगंज ब्लॉक की समस्त न्याय पंचायत अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक संसारपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी वेद प्रकाश पटेल के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में कुल सात न्याय पंचायतों में से 6 न्याय पंचायत अध्यक्षो की बैठक में उपस्थित रहे ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन राज पासी ने समस्त न्याय पंचायत अध्यक्षों का माला पहनकर स्वागत किया और उनके कार्य की सराहना की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि अपनी न्याय पंचायत की 25 कार्यकर्ताओं की कमेटी का गठन कर लें। एक न्याय पंचायत अध्यक्ष के साथ ही चार न्याय पंचायत उपाध्यक्ष तथा प्रत्येक ग्राम सभा से एक-एक न्याय पंचायत महासचिव सहित शेष सचिवों की नियुक्ति करते हुए 25 कार्यकर्ताओं की न्याय पंचायत कमेटी रहेगी। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव कमर आलम, मुकेश राज, गंगाराम गौतम, पूरनलाल वर्मा, रामनिवास राज, हरिवंश मौर्य, तोखनलाल मुखिया, सुल्तान खान, विकास कुमार, लालाराम, अर्जुन लाल गौतम, मुन्नालाल वर्मा, राकेश कुमार गौतम, वाशिक खान, बबलू वर्मा, प्रेम सिंह गौतम, राकेश कुमार गौतम, राजाराम विश्वकर्मा, श्रवण कुमार, महेंद्र कुमार राज, शरद कुमार यादव, संदीप भार्गव व अनिल कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।





