Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ
पलिया नगर में धड़ल्ले से चल रहा नकली लड्डुओं का अवैध कारोबार
फूड विभाग की मिलीभगत के चलते नहीं हो रही कोई कार्रवाई, लोगों के स्वास्थ्य से जमकर किया जा रहा खिलवाड़

पलिया नगर में धड़ल्ले से चल रहा नकली लड्डुओं का अवैध कारोबार
– फूड विभाग की मिलीभगत के चलते नहीं हो रही कोई कार्रवाई, लोगों के स्वास्थ्य से जमकर किया जा रहा खिलवाड़

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। नगर में नकली लड्डू धड़ल्ले से निर्मित किए जा रहे हैं। नकली लड्डू के कारोबारी आम आदमी के स्वास्थ्य के साथ जमकर खिलवाड़ कर रहे हैं। नगर के छोटी पलिया मार्ग पर नकली लड्डू बनाने का गोरखधंधा तेजी से फलफूल रहा है। बड़े पैमाने पर निर्मित किए जा रहे नकली लड्डू नगर से लेकर भीरा, सम्पूर्णानगर, निघासन एवं चंदनचौकी सहित कई स्थानों पर सप्लाई किए जा रहे हैं। फूड विभाग की मिलीभगत के चलते बेखौफ तरीके से यह अवैध कारोबार तेजी से चल रहा है। जिस कारण फूड विभाग के अधिकारी कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। त्यौहार नजदीक आते ही कारोबारियों ने तेजी पकड़ ली है। जब तक सम्बन्धित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नकली लड्डू के कारोबारियों पर शिकंजा नहीं कसेंगे, तब तक यह धंधा थमने वाला नहीं है।





