पलिया मांटेसरी स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित, सोनम गुप्ता को मिला तीज क्वीन का खिताब

पलिया मांटेसरी स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित, सोनम गुप्ता को मिला तीज क्वीन का खिताब
पालिया मॉन्टेशरी स्कूल में तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एप्टेक कंप्यूटर सेंटर की डायरेक्टर अलका गुप्ता ने हरियाली तीज के सम्बंध में बतलाते हुये कहा कि हरियाली तीज है. हरियाली तीज का व्रत शीघ्र विवाह और सुखद वैवाहिक के लिए सबसे उत्तम माना गया है. कहते हैं सावन में शुक्ल पक्ष की तृतीया हरियाली तीज ही वो दिन था, जब माता पार्वती की श्रद्धा भक्ति देखकर भोले भंडारी प्रसन्न हुये और उन्होंने पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया, शास्त्रो के अनुसार इस दिन जो कोई भी पूरी श्रद्धा के साथ गौरी-शंकर की पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं मे अतिथि गणों में समाज सेविका दीपशिखा गुप्ता एवम तनुजा सिंह के साथ बच्चों के अभिभावकों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। एक मिनट में गुब्बारे फुलाने की प्रतियोगिता में रजनी देवी व बॉक्स मॉडलिंग में दीपशिखा गुप्ता विजयी रहीं। क्लासिकल डांस में छात्रा सोनी और सोनम प्रथम रही। हेयर स्टाइल बनाओ प्रतियोगिता में सोनी यादव , मेहंदी प्रतियोगिता में पारुल, पहेली प्रतियोगिता में आरती यादव और चेयर रेस में सोनम विजेता रहीं वहीं सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान
तीज क्वीन का अवार्ड सोनम गुप्ता को मिला।







