पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात नशा कारोबारी गिरफ्तार, लाखों का नशीला पदार्थ व अवैध असलाह बरामद
पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात नशा कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात नशा कारोबारी गिरफ्तार
लखीमपुर-खीरी। जुर्म व जरायम के खिलाफ खीरी पुलिस के सघन अभियान एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पलिया मनबोध तिवारी व संपूर्णानगर थानाध्यक्ष निराला तिवारी की संयुक्त टीम के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम ने एक आरोपी को नशीले पदार्थ व अवैध देशी हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई है ।
गिरफ्तार आरोपी शमशाद के लम्बे अपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 411/2013 धारा 336,504/506 भादवि 3/5A/8/3/5A/8 गोवध व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना हजार जनपद पीलीभीत, मु0अ0सं0 366/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया खीरी में दर्ज हैं अन्य थानों से अपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी ने बताया कि नशे व्यापार में संलिप्त अन्य अपराधियों की भी जांच जारी है, शीघ्र ही पर्दे के पीछे छिपे कुख्यात पेशेवरों को कानून की बेड़ियों में जकड़ा जायेगा।







