WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर द नेचर सोसाइटी ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का करवाया आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर द नेचर सोसाइटी ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का करवाया आयोजन

Savdhan India News

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर द नेचर सोसाइटी ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का करवाया आयोजन

संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी

पलिया कलां खीरी अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर द नेचर सोसाइटी ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया जिसमें संयुक्त रूप से प्रथम स्थान गुरुकुल एकेडमी के अग्रिम महेंद्रा व श्री गुरुनानक देव कॉलेज की अनन्या, संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान एडमोंटेन कॉलेज की कृतिका व अश्मीन गिल तथा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान इंडियन एकेडमी के अर्णव व दून स्कूल की समृद्धि मौर्य ने प्राप्त किया।वहीं शेष छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालक राम कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बाघ दिवस पर सभी प्रतिभागियों व शिक्षक-शिक्षिकाओ को अपने विचारों से जागरूक किया वहीं सोसाइटी के अध्यक्ष शेखर श्रीवास्तव व अभिषेक कनोजिया ने बाघ के संरक्षण की बात बताकर सभी को जागरूक किया और बाघ बचाने का संकल्प दिलवाया।इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य रविशर्मा,प्रतुल शर्मा,रवि कुमार,आकाश भारद्वाज,लक्की,दलविंदर,विक्रम,अमरजीत,अंशु,अंशिका,आभा,रिद्धि, तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button