WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेशभ्रष्टाचार/घोटाला

कलयुगी भाई सगे भाई के खाते से निकाला 6 लाख रु

फर्जी दस्तावेजों के सहारे घटना को दिया अंजाम भटक न्याय के लिए थाना पहुंचा युवक

Savdhan India News

कलयुगी भाई सगे भाई के खाते से निकाला 6 लाख रु

फर्जी दस्तावेजों के सहारे घटना को दिया अंजाम भटक न्याय के लिए थाना पहुंचा युवक

 

कुण्डा प्रतापगढ़, बाघराय थाना क्षेत्र मे रिश्ते को शर्मसार करण वाली घटना मे सगे भाई ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपने ही भाई के खाते से 6 लाख रु पार कर दिया। तिवारी महमदपुर गांव के रहने वाले संतोष तिवारी ने थाने मे तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने बताया कि उसके परिवार में घर के ही रिश्ते में लगने वाले सगे भाइयों ने धोखाधड़ी कूटरचित ढंग से खाते से 6 लाख रुपए निकाल लिया। साथ ही साथ ये भी आरोप की लगाया कि पूछने पर उसके भाई ने धमकी दिया है कि परिवार वाले उसके कभी भी उसकी और परिवार कि हत्या करवा सकते हैं।

 

पीड़ित संतोष तिवारी ने बताया कि प्रयागराज के फेडरल बैंक में है उसका खाता है, जहाँ से उसके सगे भाई अशोक कुमार, दीपक कुमार ने फर्जी तरीके से उसका पैसा निकाल लिया और जब उसको इस बात किंजानकारी हुयी तो उसने इस बावत अपने भाइयों से पूछताछ किया तो उसको धमकी देने लगे। पीड़ित ने बाघराय थाने मे नामजद तहरीर दिया। संतोध ने बताया कि 3 जून 2024 से लेकर 6 जून 2024 के बीच ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसके खाता से लगभग 6 लाख रुपये निकाल लिए, इस मामले को लेकर पीड़ित ने बाघराय थाने में नामजद तहरीर दिया। थाना प्रभारी निकेत भारद्वाज ने कहा आरोपियों के खिलाफ जांच की जाएगी और मामला सच मिला तो आरोपिओ पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button