मुस्लिम दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट की घटना को दिया अंजाम
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी से मिला पीड़ित परिवार

मुस्लिम दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट की घटना को दिया अंजाम
– हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी से मिला पीड़ित परिवार
(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। एक विशेष समुदाय के दबंगों द्वारा हिन्दू परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है।
जिले की पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरिया में मुस्लिम समुदाय के कुछ दबंगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की। घर की महिला सदस्यों को भी मारापीटा। इतना ही नहीं मारपीट करने वाले दबंगों ने लूटपाट को भी अंजाम दे डाला। पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा और शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। जिस कारण दबंगों के हौसले बुलन्द हैं। बाताया जा रहा है कि दबंगों के डर से पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने पर विवश हो रहा है। पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न करने से परेशान पीड़ित परिवार हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन मिश्रा से मिला। जिला प्रभारी ने समस्या को गम्भीरता से सुनते हुए हर संभव मदद करने एवं दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।






