नाली निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री का प्रयोग
पलिया नगर के मोहल्ला पठान प्रथम में कराया जा रहा नाली का निर्माण

नाली निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री का प्रयोग
-पलिया नगर के मोहल्ला पठान प्रथम में कराया जा रहा नाली का निर्माण

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
पलियाकलां-खीरी। नगर के मोहल्ला पठान प्रथम में नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया है कि नाली का निर्माण मानक के विपरीत हो रहा है। आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका के जिम्मेदारों की मिलीभगत से नाली निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। वीडियो में सामने नजर भी जा रहा है कि किस तरह से ईंट कच्ची मिट्टी की तरह टूट जा रही है। हालांकि इस तरह से ईंट तोड़ना वैध नहीं है, क्योंकि जो ईंट तोड़ दी गयी हैं उनका नुकसान तो हुआ ही साथ ही टूटी हुई ईंट किसी काम की भी नहीं रही। माना कि नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। तो इसकी शिकायत विभाग के सक्षम अधिकारियों से भी की जा सकती है। इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने बताया कि मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। यदि कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।





