शत प्रतिशत मतदान, विकसित भारत का संकल्प : भाटी
- स्वीप योजना के तहत जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं से भरवाये गये संकल्प पत्र

शत प्रतिशत मतदान, विकसित भारत का संकल्प : भाटी
– स्वीप योजना के तहत जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं से भरवाये गये संकल्प पत्र

पलियाकलां-खीरी। जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में लोकसभा चुनाव 2024 में स्वीप योजना के तहत छात्राओं से मतदाता बनवाने व शतप्रतिशत मतदान के लिये संकल्प पत्र भरवाए गये। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि शतप्रतिशत मतदान विकसित भारत का संकल्प है। लोकसभा चुनाव देश में एक राष्ट्रीय यज्ञ की तरह है। इसमें प्रत्येक मतदाता को अपने कर्तव्य की आहुति निष्ठा के साथ देनी होगी, तभी हम एक सक्षम व समृद्ध भारत बना सकते हैं। हमारी वोट की शक्ति एक उदयीमान भारत का सृजन करेगी। सभी नागरिकों को स्वयं के अलावा अपने परिवेश के सभी नागरिकों को मतदाता बनने व मतदान करने के लिये प्रेरित करना चाहिए। छात्राओं को चुनाव का पर्व व देश का पर्व के संकल्प पत्र वितरित किये गये। उन्हें अपने अभिभावकों को भी मतदान के लिये प्रेरित करने को कहा गया। इस अवसर पर अवधेश वाजपेई, अखिलेश वर्मा, रचना मिश्रा, अर्चना शुक्ला, निहाल व छाया पांडेय सहित तमाम छात्राओं की सार्थक उपस्थिति रही।






