WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेशशिक्षा विभाग

बीआरसी पर खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

बीआरसी पर खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

Savdhan India News

बीआरसी पर खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन


पलियाकलां-खीरी। सुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के उद्देश्य से खण्ड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह की अध्यक्षता में नोडल संकुल शिक्षकों की एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा बढ़ावा देने एवं बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए नित नये प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार द्वारा जारी आदेशों का पालन कराने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी कटिबद्ध भी हैं। स्कूलों में बच्चों की परीक्षा प्रारम्भ होने वाली है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने बैठकों के माध्यम से परीक्षा को सुदृढ़ बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को बीआरसी पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह ने एक बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर बैठक में मौजूद नोडल संकुल शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित शिक्षक सरकार की मंशा के अनुरूप ही परीक्षा सम्पन्न कराएं। छात्र-छात्राओं को पेपर वितरण से लेकर परीक्षा केन्द्र में बैठने तक की व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखें। कहा कि सरकार की मंशा समस्त स्कूलों में सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने की है, जिसके अनुरूप ही कार्य करना सम सबकी प्रथम प्राथमिकता है। परीक्षा सम्पन्न कराने के दौरान किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिये। इस दौरान बैठक में एआरपी अरूण अवस्थी, एआरपी मोहम्मद जावेद, संकुल केसरनाथ, अशोक कुमार, विवेकानन्द मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा, बन्टू कुमार, बृजेश कुमार, धर्म प्रकाश, अभिषेक शर्मा, सन्तकुमार, एनके मंजू एवं भेद प्रकाश मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button