बेटी ने अपने माता-पिता सहित पूरे जिले का रोशन किया नाम
बेटी ने अपने माता-पिता सहित पूरे जिले का रोशन किया नाम

बेटी ने अपने माता-पिता सहित पूरे जिले का रोशन किया नाम

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। छोटी काशी की रोशन गुप्ता कॉलोनी की रहने वाली सरिका गुप्ता पुत्री चंद्र शेखर गुप्ता ने यूपीएसआई की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर मुरादाबाद जनपद में एक वर्ष प्रशिक्षु के रूप में ट्रेनिंग के तत्पश्चात 16 मार्च को दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होकर गोला नगर का मान बढाया।
पारिवारिक आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी न होने पर भी सारिका ने कभी हार नहीं मानी। नगर की इस बेटी ने यह सिद्ध करा दिया कि अगर लक्ष्य अटल हो तो कोई भी स्थिति आपको हरा नहीं सकती। हालांकि सारिका ने अपने सफर में कई दिक्कतों का भी सामना किया। परंतु इनकी माता निशा गुप्ता व पिता चंद्र शेखर गुप्ता ने कभी हार नहीं मानी। हमेशा अपनी बेटी की हिम्मत बढ़ाई। गोला नगर के न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेस के डायरेक्टर पटेल सुशील वर्मा के सानिध्य में सारिका ने यूपीएसआई परीक्षा उत्तीर्ण की। सारिका गुप्ता ने यह सिद्ध कर दिया कि परिवारा को रोशन करने के लिए बेटा ही नहीं बेटियां भी होती हैं। दीक्षांत परेड में पहुंचकर माता पिता ने जब अपनी बेटी को दरोगा के रूप में देखा तो खुशी के आंसू छलक आये। पूरे नगर में इस बात की चर्चा है कि अब बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी पढ़ाया जाएगा। सारिका ने सफलता हासिल करके नगर की बेटियों में उत्साह के साथ-साथ एक नयी ऊर्जा का संचार कर दिया है।






