उत्तर प्रदेश
बीडीओ एवं एडीओ पंचायत ने किया थारू क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण
बीडीओ एवं एडीओ पंचायत ने किया थारू क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण

बीडीओ एवं एडीओ पंचायत ने किया थारू क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण

पलियाकलां-खीरी। खण्ड विकास अधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव एवं एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार ने थारू क्षेत्र में पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया।
बता दें कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ पहुंचे हैं। चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को बीडीओ एवं एडीओ पंचायत ने थारू क्षेत्र के ग्राम सिंगहिया, मसानखम्भ एवं देवराही सहित विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि मतदाताओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सभी बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय सहित आवागमन के लिए सड़क आदि की सुविधा को लेकर बूथों की जांच की गई। लोकसभा चुनाव में वोट डालने आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर पंचायत सचिव व बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर व्यवस्था का आकलन कर सबकुछ दुरुस्त किया जा रहा है।






