WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
पुलिस विभाग

लखीमपुर खीरी: गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने साइबर थाने का फीता काट कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ के वर्चुअली निर्देशन मे अजय मिश्र टेनी, मा0 सांसद व गृह राज्य मंत्री के द्वारा लखीमपुर खीरी में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए किया गया साइबर थाने का उदघाटन

Savdhan India News

 

माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगीआदित्यनाथ के वर्चुअली निर्देशन मे अजय मिश्र टेनी, मा0 सांसद व गृह राज्य मंत्री के द्वारा लखीमपुर खीरी में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए किया गया साइबर थाने का उद्घाटन

संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी

मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के द्वारा उ0प्र0 के 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों मे साइबर सेल , 57 जनपदों साइबर क्राइम पुलिस थाने, 18 मण्डल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार संगठन निवारण थाने , 8 जनपदों मे भ्रष्टाचार निवारण संगठन ईकाई तथा प्रयागराज व कुशीनगर मे पर्यटन थाने का शुभारंभ , लोकार्पण व शिलान्यास सचिवालय के लोकभवन स्थित ऑडिटोरियम से वर्चुअली किया गया । जिला लखीमपुर खीरी में साइबर थाने का शुभारम्भ किया गया।

जिला लखीमपुर में आधुनिक उपकरणों से लैस पहला साइबर थाना खुला। इसका शुभारम्भ अजय मिश्र टेनी, मा0 सांसद व गृह राज्य मंत्री के द्वारा सदर विधायक योगेश कुमार वर्मा, लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा , पवन गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी), नैपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी), क्षेत्राधिकारी सदर रमेश कुमार तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन खीरी की उपस्थिती में किया गया।

आधुनिक उपकरणों से लैस साइबर थाने में साइबर अपराध के पीडित ऑफलाइन व ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। साइबर फ्रॉड की प्राथमिकी दर्ज कर टेक्नीकल एक्सपर्ट प्रशिक्षित पुलिस पदाधिकारी व तकनीकी सेल के पुलिस कर्मी साइबर अपराध के मामलों का अनुसंधान कर साइबर फ्रॉड के शिकार लोगो को न्याय दिला सकेंगे। जहां अत्याधुनिक तरीके से साइबर फ्रॉड मामलों का उदभेदन हो सकेगा। साइबर थाने को कम्प्यूटर, आवश्यक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर उपलब्ध करा दिये गये है। साइबर थाना द्वारा साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा चलाते रहेंगे ताकि आम लोग साइबर ठगी के मामलों से बच सकें । साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक श्री रामखेलावन राणा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button