वार्षिकोत्सव मे छात्रों ने मचाया धमाल जमकर हुयी मस्ती
मुख्य अतिथि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया

मीरा देवी इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भावविभोर दिखे अभिभावक
कुंडा प्रतापगढ़, लोदीपुर देवर पट्टी स्थित मीरा देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में आज बहुत ही भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें आर कान्वेंट स्कूल , न्यू प्रयाग पब्लिक स्कूल , आदर्श पब्लिक स्कूल के सभी बच्चे शामिल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधिका शिखा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य संजय कुमार त्रिपाठी , राजीव कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर शुरूआत किया। उसी क्रम में बच्चों ने बहुत ही भव्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया बच्चो की रंगारंग प्रस्तुति ने सबका मनमोहन लिया। तीनों विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही अच्छा और भव्य कार्यक्रम का प्रस्तुत किया वहां बैठे सभी अभिभावक व दर्शक कार्यक्रम को देखकर भाव विभोर हो उठे। बाद में सभी विद्यालयों के बच्चों को भोजन कराया गया भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय पांडे (खाद्य एवं रसद इंस्पेक्टर )श्वेता पांडे शिक्षिका ,ओपी श्रीवास्तव , विनोद मिश्रा( पत्रकार ), ओम प्रकाश यादव अरविंद केसरवानी, संजय शुक्ला ,श्यामू मिश्रा, धीरेंद्र सिंह ,राजेश साहू ,उदल मिश्रा (प्रधान )विनय मिश्रा (प्रधान) दिलीप मिश्रा (प्रधान ),राजकुमार मिश्रा (प्रधान ),ऋषभ यादव, प्रमोद गौतम ,डॉ राम पांडे ,गौरव सिंह (शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक बिहार) गुड्डू मिश्रा ,कुलदीप त्रिपाठी ,रोहित पांडे (जिला पंचायत सदस्य ),आलोक पांडे, शुभ त्रिपाठी( अधिवक्ता )दीपक द्विवेदी (अधिवक्ता )उदित नारायण द्विवेदी (पूर्व विश्वविद्यालय प्रोफेसर) अजय पांडे (वरिष्ठ पत्रकार )रविंद्र दुबे (पत्रकार )अरशद खान (पत्रकार )राहुल जी काशी राणा (पत्रकार )लोकेश मिश्रा (पत्रकार ) , सुनील त्रिपाठी (पत्रकार)कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य संजय कुमार त्रिपाठी ने अपने विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का अभिनंदन एवं शुकिया किया।






