उत्तर प्रदेश
सरकारी अनुदान की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण
- एसडीएम के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा निर्माण कार्य रूकवाने के बाद भी शुरू हो गया कार्य

सरकारी अनुदान की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण
– एसडीएम के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा निर्माण कार्य रूकवाने के बाद भी शुरू हो गया कार्य

पलियाकलां-खीरी। तहसील क्षेत्र के थारू इलाके की कोतवाली चंदनचौकी के ग्राम ध्यानपुर में सरकारी अनुदान की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल को जांच के आदेश दिए। आदेशानुसार क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर बीते दिनों निर्माण कार्य को रूकवा दिया था। इसके बाद भी चोरी-छिपे निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया है। बताया कि जाता है कि उक्त जमीन ग्राम प्रधान रामभरोसे राना की है, जिसकी बिक्री की गई है। जिसने उक्त जमीन खरीदी है वह थारू जनजाति में नहीं आता है। इसके अलावा सरकारी अनुदान की जमीन पर निर्माण कार्य वैध नहीं है। यदि समय रहते स्थानीय प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो चोरी-छिपे निर्माण कार्य बहुत जल्द पूरा करा दिया जाएगा।






