WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ का हुआ शुभारम्भ

कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ का हुआ शुभारम्भ

Savdhan India News

कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ का हुआ शुभारम्भ


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ की कड़ी में सबसे पहले साहबगंज ग्रंट से सैकड़ो मोटरसाइकिलों के साथ में नौजवान कार्यकर्ता भारत भूषण कॉलोनी स्थित कैम्प पहुंचे। जहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने सभी का स्वागत किया। उसके उपरांत यात्रा गोला नगर होते हुए नकहा, पिपरी कॉलोनी पहुंची। भटपुरवा कॉलोनी भ्रमण करने के दौरान कुसमी कॉलोनी में विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सुरेश माल्हा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रदेश सचिव डॉक्टर पूर्वी वर्मा, वक्ताओं में युवा जिला अध्यक्ष नवाज खान, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष राम जीवन एडवोकेट, गोला यूथ विधानसभा अध्यक्ष दीपक राज, नगर अध्यक्ष अफजल शाह आदि ने संबोधित किया। यात्रा का स्वागत महेशपुर में अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष युसूफ खान ने किया। गोला में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित ने किया। इस दौरान वर्तमान एवं पूर्व प्रधान ने कार्यक्रम को संबोधित किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button