
डॉक्टर कौशल ने कर्मयोगियों को बांटे कंबल

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। सनसाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों के पत्र वितरकों एवं कर्मयोगियों को कंबल वितरित किये गए। डॉ. कौशल वर्मा, सुशील पांडे व राजेश वर्मा सभासद ने ध्वजारोहण कर 15 कर्मयोगियों को कंबल वितरित किए। डॉक्टर कौशल ने कहा कि आज़ के दिन देश में संविधान लागू हुआ था। संविधान में दिये गये नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के विषय पर विचार व्यक्त किए। आजादी दिलाने के महान नायकों को याद किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट आनन्द अर्कवंशी, रमेश वर्मा, एडवोकेट नीरज माहेश्वरी, लालाराम वर्मा, संजय वर्मा पत्रकार, डा अशरफ अली, डा. सचिन पाण्डेय, प्रतीक मिश्रा, सुमित शुक्ला, प्रभात, गौरव वर्मा, कर्मयोगी नत्थूलाल शुक्ला, पिंटू दीक्षित, संजीव दीक्षित, राकेश वर्मा, सतीश वर्मा, पवन गुप्ता, निखिल वर्मा, मुकेश, बब्लू, मोहित व हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा।






