WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
मनोरंजन

पूरनपुर में नगर पालिका द्वारा आयोजित राम महोत्सव में हुआ राम गीत समागम का आयोजन

कवि व कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं में किया प्रभु राम का गुणगान

Savdhan India News

रघुनंदन आए हैं, जीवन हर्षाए हैं

पूरनपुर में नगर पालिका द्वारा आयोजित राम महोत्सव में हुआ राम गीत समागम का आयोजन

कवि व कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं में किया प्रभु राम का गुणगान

पूरनपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित श्री राम महोत्सव के अंतिम दिन श्री राम गीत समागम कवि सम्मेलन का आयोजन टॉप फाउंडेशन एवं योग चेतना समिति के सहयोग से किया गया। इसमें कवि व कवयित्रियों ने भगवान राम को समर्पित गीत सुनाकर वातावरण को भक्तमय कर दिया। कवि व कवत्रियों को विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया।
इससे पहले सभी का योग चेतना समिति के अध्यक्ष हर्ष गुप्ता व रोटरी क्लब ग्रीन अध्यक्ष बृजेश गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ अभा साहित्य परिषद के अध्यक्ष संजय पांडे गौहर की राम वंदना से हुआ। उन्होंने पढ़ा रघुनंदन आए हैं जीवन हर्षाएं हैं, जिस पर खूब तालियां गूंजी। कवि सिद्धार्थ मिश्रा, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, अविनाश चंद्र मिश्र, विकास आर्य स्वप्न, कुलदीप कल्प, देव शर्मा विचित्र, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा कवयित्री डॉक्टर नीराजना शर्मा, सुगंध विकास बाजपेई, संजीता सिंह और गीता राठौर के साथ सभी ने सुंदर काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देवनागरी उत्थान परिषद अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा ने भी सुंदर छंद पढ़कर भगवान राम की स्तुति की। कार्यक्रम के संयोजक व संचालक सतीश मिश्र अचूक ने कुंडलिया छंद में भगवान का गुणगान किया। सिर्फ 2 घंटे तक चले कार्यक्रम में राम गीतों की गूंज रही और जय श्री राम के जय घोष गूंजते रहे। टॉप फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से नपा चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, साहित्य में गहरी रुचि रखने वाले राम बहादुर गुप्ता, समाजसेवी हर्ष गुप्ता व विवेक तिवारी को इस सफल आयोजन के लिए साहित्यक पुस्तकें भेंट की गईं। कार्यक्रम का समापन भगवान राम जी की महाआरती से हुआ। कार्यक्रम में उपरोक्त अतिथियों के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, भाजपा नेता रितुराज पासवान, रजनीश पांडे, हर्ष प्रधान, निरंकार पांडे, गोपाल मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, निर्भय सिंह, पत्रकार नवीन अग्रवाल, मुनेंद्रपाल सागर, सिद्धांत मिश्र, हर्षित सहित दर्जन लोग मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button