ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतन्त्र दिवस
- हुआ सांसस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतन्त्र दिवस
– हुआ सांसस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। तहसील क्षेत्र के गांवों में 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यालयों व स्कूलों में आन, बान एवं शान के साथ तिरंगा फहराया गया।
विलहरी गांव में सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज मे प्रबंधक रामचंद्र आर्य व प्राचार्य की अगुवाई में राष्ट्र गान के साथ ध्वज फहराया गया। स्कूल के बच्चों ने संस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किये। जड़ौरा में ग्राम प्रधान संध्या मिश्र व उनके प्रतिनिध ऐडवोकेट आशीष मिश्र प्राइमरी स्कूल, अम्रत सरोवर व आयुर्वेद अस्पताल पर ध्वजा रोपण किया। बांस गांव में ग्राम प्रधान सोमनाथ मिश्र व प्राइमरी विद्यालय के प्राचार्य ने ध्वाजारोहण किया। कोटबारा ग्राम प्रधान सुशील वर्मा ने अम्रत सरोबर व विद्यालयो में ध्वज फहराया। रायपुर के प्रधान प्रतिनिध शलीम अंसारी व प्रधान शहनाज बानो द्वारा अम्रत सरोवर, सचिवालय व उच्च व प्राथमिक विद्यालयों में ध्वज फहराया गया। सिकन्द्राबाद स्थित मदरसा हुसैनिया गरीब नवाज में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने अच्छे प्रोग्राम एकांकी और देश गीत पेश किए। मुख्य अतिथि के रूप में वारिस अली अंसारी जिला पंचायत सदस्य और राजेंद्र भदौरिया पूर्व ब्लाक प्रमुख, मदरसा प्रबंधक मोहम्मद छोटे ख़ान, रब्बे अली, अजीजुल्लाह खान, अंकित यादव, इश्तियाक खान, बीडीसी आदि लोग मौजूद रहे।






