
शिक्षक कक्ष का भाजपा सांसद ने किया उद्घाटन
बाराबंकी। विकास खण्ड त्रिवेदीगंज के ग्राम भिलवल में स्थित नेहरु मेमोरियल इंटर कालेज में स्व. सुंदर लाल दीक्षित पूर्व विधायक हैदरगढ़ की स्मृति में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित शिक्षण कक्ष का उद्घाटन सांसद बाराबंकी उपेन्द्र सिंह रावत ने क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत की उपस्थिति में किया । उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मेरा उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य है कि वह अपने बच्चो को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करें । तथा बच्चों को शिक्षित करें क्योंकि शिक्षा समाज का दर्पण है। शिक्षित समाज से ही सबल राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। समाज को पूर्ण रूप से शिक्षित करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। कार्यक्रम को विधायक दिनेश रावत ने भी सम्बोधित किया ।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सचिन वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह , शिव स्वामी वर्मा, प्रबन्धक प्रह्लाद शरण जायसवाल, प्रधानाचार्य अबोध कुमार शर्मा, बचान रावत, मायापति वर्मा, पंकज दीक्षित, पप्पू दीक्षित सहित अन्य लोग उपस्थित रहें






