Uncategorized
ऐनुफ बेग बने भारत किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव
राष्ट्रीय अध्यक्ष के विश्वास पर खरा उतारूंगा : ऐनुफ बेग

पलियाकलाँ-खीरी। भारत किस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद खान ने जनपद खीरी की पलिया तहसील के जाने-माने अधिवक्ता एवं किसान एडवोकेट ऐनुफ बेग को परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करते हुए जनपद शाहजहांपुर, लखीमपुर, पीलीभीत एवं सीतापुर जिलों का प्रभारी नियुक्त करते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आशा व्यक्त की है कि ऐनुफ बेग संगठन के सशक्तिकरण एवं किसान हित में कार्य करते हुये किसानों को राष्ट्र निर्माण की मूल धारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। ऐनुफ कि मनोनयन पर किसानों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हें शुभकामनायें दी गयीं।







