WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

एआरटीओ ने वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्टर टेप

एआरटीओ ने वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्टर टेप

Savdhan India News

एआरटीओ ने वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्टर टेप


लखीमपुर-खीरी। दौरान कोहरे व धुंध के कारण ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं अन्य वाहनों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर शनिवार को जिले की डीसीएम शुगर मिल अजबापुर में एआरटीओ आलोक कुमार ने चीनी मिल अधिकारियों के साथ अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्राली में रिफ्लेक्टर टेप एवं फ्लोरोसेंट पेंट कराकर लाल कपड़ा बंधवाया।
एआरटीओ आलोक कुमार ने बताया कि डीएम की पहल पर लगातार वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप/रेडियम पेन्ट लगाये जाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लगभग 200 ट्रक ड्राइवर एवं ट्रैक्टर चालकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने यातायात नियमों का समुचित पालन करने, फॉग लाइट व डिपर का प्रयोग करने के दिशा-निर्देश दिए। बताया कि रात के समय अपने वाहन के खराब होने तथा अन्य किसी भी स्थिति में वाहन को सड़क पर खड़ा न करके सड़क से नीचे खड़ा करें, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। इस दौरान शुगर मिल के जनरल मैनेजर एवं सीओ पुलिस उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button