डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

लखीमपुर-खीरी। शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर डीएम व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। साथ ही गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। कहा कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 19, पुलिस की 12, विकास की पांच, नगर निकाय की चार, पूर्ति विभाग की दो, विद्युत की दो, कृषि विभाग की तीन शिकायतों सहित कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसी क्रम में
निघासन में सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, डीडीओ अरविंद कुमार, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 60 शिकायतें दर्ज कही गईं।






