गृह मंत्रालय में स्टेनोग्राफर पद पर चयनित हुआ विद्या निकेतन का छात्र
- छात्र के परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर, प्रधानाचार्य ने शुभकामनाएं देते हुए की उज्ज्वल भविष्य की कामना

गृह मंत्रालय में स्टेनोग्राफर पद पर चयनित हुआ विद्या निकेतन का छात्र
– छात्र के परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर, प्रधानाचार्य ने शुभकामनाएं देते हुए की उज्ज्वल भविष्य की कामना

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। विद्या निकेतन के एक छात्र का गृह मंत्रालय में स्टेनोग्राफर के पद चयन हुआ है। इससे छात्र के परिवार में खुशी का माहौल है।
नगर वि.कु.स्मा. सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज के पूर्व छात्र उदय प्रताप सिंह का चयन गृह मंत्रालय में स्टेनोग्राफर पद पर हुआ है। साथ ही इन्हें दिल्ली में सरकारी आवास की सुविधा भी प्राप्त हुई है। गृह मंत्रालय द्वारा स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का आयोजन वर्ष 2022 में किया गया था। प्रतिभावान छात्र उदय प्रताप सिंह का चयन लेखपाल भर्ती परीक्षा में भी हुआ था। कक्षा 6 से 12 तक विद्यालय के संस्थागत छात्र रहे उदय प्रताप सिंह ने वर्ष 2017 में हाईस्कूल परीक्षा 89 फीसदी अंकों एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2019 में 73 फीसदी अंको के साथ उत्तीर्ण की थी। उसके बाद कानपुर यूनिवर्सिटी से इन्होंने वर्ष 2022 में ग्रेजुएशन किया। उदय प्रताप सिंह के पिता ओम नारायण सिंह वेटनरी डॉक्टर एवं माता नीतू सिंह गृहिणी हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी व बालिका विभाग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






