सारसों की हो रही बढ़ोत्तरी से प्रफुल्लित हैं ग्रामीण व वन्य प्रेमी
वनकर्मियों व वन्यजीव प्रेमियों ने सारसों की सुरक्षा पर व्यक्त किए अपने विचार

सारसों की हो रही बढ़ोत्तरी से प्रफुल्लित हैं ग्रामीण व वन्य प्रेमी
– वनकर्मियों व वन्यजीव प्रेमियों ने सारसों की सुरक्षा पर व्यक्त किए अपने विचार

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। बिलहरी वन चौकी क्षेत्र में बढ़ रही सारसों की संख्या से क्षेत्रवासी काफी प्रसन्नचित्त नजर आ रहे हैं। दर्जनो गावों में जगह-जगह तालाबों के पास कई जोडों में सारसों के झुण्ड प्रायः देखने को मिल जाते हैं।
महेशपुर रेंज की वन चौकी बिलहरी बीट के वन दरोगा माया प्रकास वर्मा ने बताया कि सारसों की बढ़ती संख्या से जहां आम जनमानस खुसी जाहिर कर रहा है। वहीं वन्य प्रेमी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वह बताते हैं कि हमारी सरकार के साथ-साथ वन क्षेत्राधिकारी नरेश पाल सिंह व डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा भी सारसों के बचाव व सुरक्षा के लिये पूर्णतया कटिबद्ध हैं। वन क्षेत्राधिकारी के दिशा निर्देशन में सारसों की गणना रेंज की समस्त बीटो में कराई गई थी। इस वर्ष वनकर्मी सचिन वर्मा व रोहित सिंह ने सारस गणना की तो उनकी संख्या पिछले साल की अपेक्षा अधिक पाई गई। बिलहरी बीट के गावां में केवल 24 सारस मिले। इससे यह प्रतीत होता है कि वन विभाग सारसों की सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित है।










