पावन प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर पंच प्यारों की अगुवाई मैं निकल गई शोभा यात्रा
शोभा यात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत

पावन प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर पंच प्यारों की अगुवाई मैं निकल गई शोभा यात्रा
शोभा यात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत

बाराबंकी। सिखों के दसवें गुरु सरवंशदानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाशोत्सव से पूर्व शनिवार को शोभायात्रा पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु साहेब की शाही सवारी बड़ी धूमधाम से निकाली गई लाजपत नगर स्थित गुरूदारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिख समुदाय के साथ ही सभी धर्मो के लोगों ने हिस्सा लिया गुरुग्रंथ साहिब जी की शोभा यात्रा जिस गली व रास्ते से होकर निकल रही थी उस रास्ते को लोग साफ कर शोभा यात्रा की सुंदरता बढ़ा रहे थे दूसरी तरफ शाही सवारी के आगे आगे गुरु महिमा अनुसार सिख महिलाओं द्वारा सेवा स्वरूप झाड़ू करते हुए पुष्प वर्षा कर वाहेगुरु की शान में चार चाँद लगा रही थी जगह जगह शाही सवारी का सभी धर्मो के लोगों ने स्वागत किया पंजाब से आए दिलेर खालसा दल और हलदा पाइप बैंड, मुगलसराय से आर्कैस्टा पार्टी अमृतसर दरबार साहिब से आय पाई परमजीत सिंह नरसिंगा वादक लोगों का आकर्षण का केंद्र रहे।
पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु महाराज जी की शाही सवारी गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर छाया राजकमल ईदगाह सटटी बाजार घन्टाघर धनोखर निब्लेट चौराहा बेगमगंज होते हुए पुनः गुरुद्वारा परिसर पहुंची शोभा यात्रा का जगह जगह श्रधालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया छाया चौराहे पे सरदार जसबीर सिंह विधायक सुरेश यादव मौजूद रहे ने सटटी बाज़ार में अपने प्रतिष्ठान पर व्यापारी नेता विनोद गाबा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्य, चरनजीत गाबा मिंटू गाबा ने शोभा यात्रा का स्वागत किया स्वागत करने में संतोष सिंह, संदीप बाथम, प्रभात वर्मा,धनोखर पर नगर पालिका चेयरमैन शीला सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र वर्मा,दिनेश वैश्य, पंकज गुप्ता पंकी, धर्मेन्द्र यादव, प्रदीप जैन,रवीनन खजांची ने शोभा यात्रा का स्वागत किया
शाही सवारी में हर वर्ष की भांति इस बार पंजाब के नानक सिंह का ग्रुप दिलेर खालसा दल गतका पार्टी, शोभा बढ़ाने के लिए मुगलसराय से सुरेन्द्र सिंह की पंजाबी आर्कैस्टा पार्टी में शामिल सेवादारों द्वारा ने कीर्तन जसगायन किया लुधियाना (पंजाब) से आए पतविनदर सिंह और उनकी टीम ने हलदा पाइप बैंड की मधुर धुन से लोगों को आनंदित कर दिया लखनऊ से आयी संगत ने पूरे रास्ते में गुरु जसगायन किया यात्रा मुख्य मार्गो से होती हुई गुरुद्वारा परिसर पहुंची उसके उपरांत गुरु का लंगर वितरित हुआ जिसे सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठ के चका गुरुद्वारा परिसर में भव्य आतिशबाजी की गई
इस मौके पर सेवादार सरदार राजदीप सिंह ने आयी हुई सभी संगत का बहुत बहुत धन्यवाद किया इस मौक़े पे प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह,सरदार हरपाल सिंह, सरदार चरनजीत सिंह,सरदार जसबीर सिंह विक्की, सुमित्रा कौर,रंजीत कौर, नरेंद्र कौर,सुरजीत कौर, इंदरजीत कौर, कवलजीत कौर, अधिवक्ता सरदार रविन्द्रपाल सिंह,सरदार राजदीप सिंह,सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार मनमीत सिंह, गौतम रावत, तनमीत सिंह, सरदार गोबिंद सिंह, सिंह,तनप्रीत सिंह,सनी सिंह,मलकीत सिंह,प्रीत सिंह, सरदार रविंदर सिंह,रौनक सिंह गोविंद सिंह मलकीत सिंह, रणबीर सिंह,प्रेमपाल सिंह मौजूद रहे।






