WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
आध्यात्मिक

जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा पलिया नगर

अयोध्या राम मन्दिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर में किया गया विशाल शोभायात्रा का आयोजन

Savdhan India News

जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा पलिया नगर

– अयोध्या राम मन्दिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर में किया गया विशाल शोभायात्रा का आयोजन

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। अक्षत वितरण कार्यक्रम के तहत पलिया नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्तों ने भाग लिया।
बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर नगर में धूमधाम एवं गाजे बाजे के साथ आयोजित शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गयी। सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर इण्टर कालेज से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा मेला मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता नगरवासियों को अक्षत वितरण करते हुए चल रहे थे। पुष्प वर्षा का क्रम भी निरन्तर जारी रहा। इस अवसर पर जय श्री राम की जय जयकार से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। राम भक्तों के चेहरों पर हजारों वर्ष बाद भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा की प्रसन्नता दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कार्यक्रम समापन पर समस्त राम भक्तों व जन समूह का आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल भी मौजूद रहा। कार्यक्रम में कृष्ण अवतार सिंह भाटी, निरंजन लाल अग्रवाल, पंकज गुप्ता ,अभिषेक शुक्ला सोनी, संदीप बंसल, संजय गुप्ता, निखिल गुप्ता, रितेश अग्रवाल, आशू गुप्ता, निरंकार प्रसाद बरनवाल, राम प्रकाश भास्कर, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर, शशि शंकर शुक्ला , शिवपाल सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह, सह जिला कार्यवाह बलजीत सिंह, अनुपम बाजपेई , वरुण मिश्रा, चांद कुमार जैन, अनिल वर्मा जलालाबादी, आशीष अग्निहोत्री, ब्रजमोहन गोयल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्चना अवस्थी, सुनीता श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुंता अग्रवाल, ममता श्रीवास्तव, ममता जायसवाल , कुंवर सेन जायसवाल ,विनोद जायसवाल , राजकुमार जायसवाल, रूपेश जायसवाल शेलेन्द्र जायसवाल, मनीष अग्रवाल, दिनेश गर्ग एवं सुनील प्रजापति सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button