नाली निर्माण में हो रहा पीला ईंटों प्रयोग
- आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा हंगामा, पंचायत सचिव को दी मामले की जानकारी

नाली निर्माण में हो रहा पीला ईंटों प्रयोग
– आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा हंगामा, पंचायत सचिव को दी मामले की जानकारी

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। लखीमपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत में मां भगवती के स्थान के सामने बरौला रोड पर हो रहे नाली के निर्माण में पीला ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
बता दें कि इस सड़क का निर्माण इंटरलॉक से होना है। निर्माण के मद्देनजर सड़क के दोनो तरफ नाली का निर्माण भी कराया जाना है। इस नाली के निर्माण में ठेकेदार द्वारा पीला ईंट लगाई जा रही है। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। ग्रामीणों ने नाली में लगाये गये मसाले व सामाग्री की परख के लिये नाली की पट्टी तोड़ दी। जिससे पूरी नाली उखडती चली गई। मामले की जानकारी पंचायत सेक्रेटरी को दे दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि निपनिया गांव के सामने भट्ठा से ईंट की सप्लाई की जाती है। जब इस बात की जानकारी ग्राम प्रधान अरविंद वर्मा से लेनी चाही तो उनका फोन नहीं लगा। इस नाली के निर्माण में ग्राम प्रधान की भी मिलीभगत बताई जा रही है।






