उत्तर प्रदेश
सर्व मंगल कामना हेतु हुआ दीप महायज्ञ का आयोजन
सर्व मंगल कामना हेतु हुआ दीप महायज्ञ का आयोजन

सर्व मंगल कामना हेतु हुआ दीप महायज्ञ का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। क्षेत्र के ग्राम मूडा अस्सी में बृम्हबाबा स्थान पर विशाल दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य प्रेम कुमार दीक्षित ने बताया कि दीप महायज्ञ के आयोजन से मानव में देवत्व के उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण की कामना मां गायत्री से की गई है। दीप यज्ञ में आयोजनकर्ता सुरेश कुमार वर्मा, सहयोगी सत्यनारायण वर्मा, सुशील चन्द्र गुप्ता, जगदीश वर्मा व मौके लाल वर्मा के सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।






