उपजिलाधिकारियों ने किया मंडी समितियों का निरीक्षण
उपजिलाधिकारियों ने किया मंडी समितियों का निरीक्षण - सब्जियों की आपूर्ति कराने एवं बिक्री भाव पर निगरानी रखने के डीएम ने दिए आदेश लखीमपुर-खीरी। बुधवार को जिले के उपजिलाधिकारियों ने अपने-अपने तहसील क्षेत्र की मंडी समितियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फल और सब्जियों की आपूर्ति के साथ-साथ बिक्री भाव की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर बुधवार की सुबह सभी उपजिलाधिकारियो ने पुलिस उपाधीक्षकों के साथ अपने-अपने तहसील क्षेत्र की मंडी समितियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फल व सब्जियों के दामों का जायजा लिया गया। फल एवं सब्जी के थोक और खुदरा विक्रेताओं से बातचीत के माध्यम से जानकारी ली गई। लखीमपुर में सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह व सीओ सुबोध जायसवाल ने राजापुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मंडी सचिव के साथ फल एवं सब्जी मंडी का भ्रमण कर फल एवं सब्जी विक्रेताओं से संवाद किया। इस दौरान एसडीएम ने मंडी सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गोलागोकर्णनाथ में एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने मंडी समिति पहुंचकर विक्रेताओं से बातचीत की और मंडी समिति के सचिव को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मोहम्मदी तहसील में एसडीएम डॉ अवनीश कुमार मण्डी समिति का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निघासन में एसडीएम अश्विनी सिंह तिकुनियां मण्डी समिति का निरीक्षण किया। इसके अलावा मैगलगंज में उपजिलाधिकारी विनीत उपाध्याय ने मंडी समिति का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की और अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी किए। इसी तरह से सभी उपजिलाधिकारियों अपने-अपने क्षेत्रों की मंडी समितियां का औचक निरीक्षण किया। डीएम श्री सिंह ने बताया कि जिले के मंडी सचिवों द्वारा मंडियों की सतत निगरानी की जा रही है।

उपजिलाधिकारियों ने किया मंडी समितियों का निरीक्षण
– सब्जियों की आपूर्ति कराने एवं बिक्री भाव पर निगरानी रखने के डीएम ने दिए आदेश

लखीमपुर-खीरी। बुधवार को जिले के उपजिलाधिकारियों ने अपने-अपने तहसील क्षेत्र की मंडी समितियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फल और सब्जियों की आपूर्ति के साथ-साथ बिक्री भाव की भी जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर बुधवार की सुबह सभी उपजिलाधिकारियो ने पुलिस उपाधीक्षकों के साथ अपने-अपने तहसील क्षेत्र की मंडी समितियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फल व सब्जियों के दामों का जायजा लिया गया। फल एवं सब्जी के थोक और खुदरा विक्रेताओं से बातचीत के माध्यम से जानकारी ली गई। लखीमपुर में सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह व सीओ सुबोध जायसवाल ने राजापुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मंडी सचिव के साथ फल एवं सब्जी मंडी का भ्रमण कर फल एवं सब्जी विक्रेताओं से संवाद किया। इस दौरान एसडीएम ने मंडी सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गोलागोकर्णनाथ में एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने मंडी समिति पहुंचकर विक्रेताओं से बातचीत की और मंडी समिति के सचिव को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मोहम्मदी तहसील में एसडीएम डॉ अवनीश कुमार मण्डी समिति का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निघासन में एसडीएम अश्विनी सिंह तिकुनियां मण्डी समिति का निरीक्षण किया। इसके अलावा मैगलगंज में उपजिलाधिकारी विनीत उपाध्याय ने मंडी समिति का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की और अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी किए। इसी तरह से सभी उपजिलाधिकारियों अपने-अपने क्षेत्रों की मंडी समितियां का औचक निरीक्षण किया। डीएम श्री सिंह ने बताया कि जिले के मंडी सचिवों द्वारा मंडियों की सतत निगरानी की जा रही है।






