WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

मझौरा विकसित भारत का संकल्प यात्रा का अभिनन्दन

- नोडल अधिकारी ने लाभार्थियों को दीं सरकारी योजनाओं की सौगातें, ग्रामीणों के खिले चेहरे

Savdhan India News

मझौरा विकसित भारत का संकल्प यात्रा का अभिनन्दन

– नोडल अधिकारी ने लाभार्थियों को दीं सरकारी योजनाओं की सौगातें, ग्रामीणों के खिले चेहरे


लखीमपुर-खीरी। बिजुआ ब्लाक के ग्राम मझौरा में विकसित भाजत संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया गया। नोडल अधिकारी आनन्द भाष्कर (निदेशक भारम सरकार) जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मझौरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया। उन्होंने सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार व अन्य अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का संयोजन बीडीओ महावीर सिंह ने किया।
नोडल अधिकारी आनन्द भाष्कर ने कहा कि योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिये आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से आमजन में जागरुकता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का 26 जनवरी 2024 तक संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आपके गांव में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। कहा कि यात्रा का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का घर-घर तक पहुंचाना है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार के साथ आमजन की सहभागिता जरूरी है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे, जिसे साकार करने में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नोडल अधिकारी ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, शौचालय, आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लाभार्थियों को हितपत्र प्रदान किए। मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार पाने वाले लाभार्थियों को भी हितपत्र प्रदान किए। उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की गोद भराई करते हुए 02 सैम श्रेणी के शिशुओं को सुपोषण किट, 03 उज्जवला कनेक्शन व एक केसीसी प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सीडीओ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे, जिसे साकार करने में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नोडल अधिकारी ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। स्टालों पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी लेकर उनका उत्साहवर्धकन कर मनोबल बढ़ाया। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने वाली तस्वीरों से सुसज्जित सूचना, संचार, शिक्षा का संगम बना आईईसी रथ ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button