
रोडवेज बसों में भी लगे हड़ताल के ब्रेक
– पलिया में देखने को मिली रोडवेज बसों की लाइन

(निर्जेश मिश्र” सम्पादक”)
पलियाकलां-खीरी। रोड बसों के पहियों में भी हड़ताल के ब्रेक लग गये हैं। सोमवार को हड़ताल के पहले दिन ही पलिया में रोडवेज बसों की लाइन देखने को मिली। रोडवेज बसों के चालक व परिचालक बुरी तरह से फंस चुके हैं। उनका कहना है कि वह लोग डिपो में जाकर बसें सुपुर्द करना चाहते हैं। परन्तु निजी बसों के चालक उन लोगों को आगे नहीं जाने दे रहे हैं। इस वजह से वह लोग काफी परेशान हैं। उनका कहना है निजी बस चालकों की संख्या हम लोगों से काफी अधिक है। इस कारण उन लोगों को आगॆ नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। वह लोग अल्पसंख्यक होने के नाते उनका विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन को उनकी मदद करनी चाहिए, ताकि वह लोग बसों को डिपो तक पहुंचा सकें।







