पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मुख्यालय पर होगा भूख हड़ताल आंदोलन
लखनऊ भूख हड़ताल में सम्मिलित होंगे बाराबंकी के शिक्षक शिक्षिकाए

बाराबंकी । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय जनपद बाराबंकी संगठन कार्यालय जिला पंचायत में जनपदीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आगामी आंदोलन रणनीति के बारे में जानकारी दे रहे थे प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि पुरानी पेंशन बहाली योजना संयुक्त मंच द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार आन्दोलन किए जा रहे है केन्द्रीय नेतृत्व ने 8 से 11 जनवरी 2024 तक भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है और इसी के क्रम मे पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच उत्तर प्रदेश द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश के समस्त मंडलों में दिनांक 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से प्रत्येक मंडल के मंडल मुख्यालय पर सम्बन्धित जनपदो के साथ मिलकर 24 घंटे का भूख हड़ताल (हंगर स्ट्राइक) किया जाएगा । वही सुशील पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लखनऊ मंडल में चार बाग स्टेशन पर यह आंदोलन 8 जनवरी से 11 जनवरी 2024 तक किया जाएगा जिसमे जनपद बाराबंकी के शिक्षक शिक्षिकाए लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे वहीं रेलवे, डाक, इंकमटैक्स आदि के केन्द्रीय कर्मी भी भारी संख्या में उपस्थित होकर पुरानी पेंशन की इस लडाई में सम्मिलित होंगे साथ ही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के समस्त घटक संगठन, सहयोग संगठन, रेलवे, डाक आदि विभाग वे पदाधिकारीगण व सदस्य प्रतिभाग कर (हंगरी स्ट्राइक) को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करेगें। यह हडताल 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 11 जनवरी 2024 तक चलेगा । शिक्षको की समस्याओं के लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के शिक्षको की समस्याओं के संबंध में संघ के मांगपत्र के माध्यम से सरकार और शासन एवं विभाग के उच्चाधिकारी को अवगत कराया गया ऐसे में विभागीय अधिकारियों द्वारा यदि शिक्षको की समस्याओं का समाधान नही किया गया तो प्रदेश का शिक्षक शांत नही बैठेगा फिर संगठन शिक्षको के मान सम्मान की सुरक्षा के लिए आंदोलन की रणनीति बनाकर शिक्षक आंदोलन करेगा। आज के इस बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी के विभिन्न पदाधिकारी शिक्षक साथी मौजूद रहे और सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय को आंग्ल नववर्ष 2024 की बधाई व शुभकामना दिए।








