पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का हुआ आयोजन
- क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में आयोजित मेला में 334 पशुओं का हुआ उपचार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का हुआ आयोजन
– क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में आयोजित मेला में 334 पशुओं का हुआ उपचार

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। पशुपालन विभाग के संयोजन में बांकेगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।
मेला में 334 पशुओं का उपचार कर पशुपालकों को उनकी देखभाल के तरीके बताए गए। मेला का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेहताब अंसारी ने फीता काटकर किया। अलीगंज पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश चंद्र ने पशुपालकों को पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं सॉर्टेड, सीमन, कृत्रिम गर्भाधान, पशु प्रबंधन एवं संक्रामक रोगों की जानकारी दी। बाकेगंज पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकुर वर्मा ने पशुओं में टीकाकरण, पशुधन बीमा, बांझपन चिकित्सा व पशुओं को संतुलित आहार आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी अकील अहमद, राम नरेश वर्मा, फार्मासिस्ट संत कुमार राणा,पशुधन प्रसार अधिकारी कुमारी रेनू चौधरी एवं प्रमोद पटेल, सुरजीत कुमार, दिव्यांशु शर्मा, विमलेश वर्मा मिथिलेश कुमार, आलोक कुमार व सुखराम आदि मौजूद रहे।







