डा. कौशल वर्मा को पटेल संस्थान ने भी किया सम्मानित
- बीते दिनों दिल्ली में कर्मश्री पुरस्कार से किया जा चुका है डॉ. कौशल वर्मा का सम्मान

डा. कौशल वर्मा को पटेल संस्थान ने भी किया सम्मानित
– बीते दिनों दिल्ली में कर्मश्री पुरस्कार से किया जा चुका है डॉ. कौशल वर्मा का सम्मान

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। कर्म श्री पुरस्कार से सम्मानित नगर के सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर कौशल वर्मा की इस उपलब्धि के बाद कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति पटेल संस्थान के अध्यक्ष आनन्द वर्मा, मंत्री सुरेश कनौजिया एड. ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया है। सनशाइन हॉस्पिटल एन्ड ट्रामा सेंटर के संचालक डॉ. कौशल वर्मा को दिल्ली में सोक्रेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व युवक केंद्र में अंतरराष्ट्रीय कर्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार समाज में उल्लेखनीय विशिष्ठ कार्यों के लिए दिया गया था। वह कमजोर व असहाय वर्ग के लिए काम कर रहे हैं। पचास हजार जरूरतमन्दों का इलाज निःशुल्क कर चुके हैं। कोरोना काल में उन्होंने सीतापुर,लखीमपुर व पीलीभीत में जरूरतमन्दों की मदद की थी। इस अवसर पर अमित वर्मा कपिल वर्मा अद जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा मौजूद रहे।







