अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर हुआ गोष्ठी का आयोजन
अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नगर के गुरुनानक शक्ति केन्द्र में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के मुख्य अतिथि झण्डी के राजा राज राजेश्वर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’ रहे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के पुरोधा, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं सत्यनिष्ठा का पालन करने वाले व्यक्ति थे। उन्हें भरोसा था कि भारतीय जनता पार्टी का जो पौधा लगाया है वह एकदिन अवश्य वटवृक्ष बनेगा। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन द्वेष ईर्ष्या रहित सत्यनिष्ठा पर राजनीति का रहा है। उन्होंने एक वोट से सरकार जाने, दी लेकिन अनैतिक तरीकों का सहारा नहीं लिया। गोष्ठी को नगर महामंत्री सुधीर अवस्थी, कार्यक्रम संयोजक राजन साहनी एवं महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री राजेश राठौर, नगर महामंत्री गौरव ज्ञान त्रिपाठी, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, शक्ति केन्द्र संयोजक राहुल बाल्मीकि, नगर कोषाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, रजत गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष अनीता शर्मा, नगर उपाध्यक्ष सुमित्रा मिश्राव व गीता दुबे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





