उत्तर प्रदेश
प्रवर्तन दल ने अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों का किया चालान
प्रवर्तन दल ने अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों का किया चालान

प्रवर्तन दल ने अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों का किया चालान

लखीमपुर-खीरी। सड़क सुरक्षा के प्रति जनता को जागरूक करने एवं सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के नवें दिन प्रवर्तन दल ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गो पर अभियान चलाकर वाहन चालकों को हेलमेट लगाने एवं मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी। इसके अलावा परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने कार्यवाही करते हुए अनाधिकृत रूप से संचालित 20 वाहनों का चालान किया। इस दौरान सभी को पम्पलेट्स, स्टीकर्स व हैंडबिल वितरित किये गये।