उत्तर प्रदेश
खबर का हुआ असर : शेरपुर प्राथमिक विद्यालय की तोड़ी जा रही घटिया सामग्री से निर्मित बाउंड्रीवॉल
खबर का हुआ असर : शेरपुर प्राथमिक विद्यालय की तोड़ी जा रही घटिया सामग्री से निर्मित बाउंड्रीवॉल

खबर का हुआ असर : शेरपुर प्राथमिक विद्यालय की तोड़ी जा रही घटिया सामग्री से निर्मित बाउंड्रीवॉल

गोलागोकर्णनाथ खीरी। लखीमपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत सकेथू के ग्राम शेरपुर में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य घटिया सामग्री लगाकर किया जा रहा था। जिसकी खबर समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। खबर का असर देखने को मिला और निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल को तोड़ने का आदेश दे दिया गया। ग्राम प्रधान रेनू देवी को आदेशित किया कि बनाई गई बाउंड्रीवाल को तोड़कर मानकों के अनुरूप निर्माण किया जाए।