डकैती में फरार 25-25 हजार के दो इनामियां दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस मुठ भेद में एक बदमाश के पैर में लगी गोली


बाराबंकी। डकैती की घटना में वांछित एवं 25-25 हजार रुपये के इनामिया दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, जिसमें से एक अभियुक्त गनेशी को जेवरात बरामदगी के दौरान भागने के प्रयास में पुलिस मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
आपको बताते चले की थाना कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत टिकैतगंज मे हुई डकैती के सम्बन्ध मे पंजीकृत मु0अ0सं0 373/2023 धारा 395/412 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित एवं 25-25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त अमरजीत यादव पुत्र जगदीश निवासी बेलवाहार मजरे मोहसण्ड थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी, गनेश यादव उर्फ गनेशी पुत्र बच्चू लाल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गनेशी, डकैती के दौरान लूटे गये जेवरातों की बरामदगी के लिए थाना कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत पिलहटी जंगल में ले जाया गया। बरामदगी कराने के दौरान बोरी में रखे तमंचे को निकालकर भागने लगा तथा पुलिस टीम पर फायर किया, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त गनेशी दोबारा फायर किया गया। तत्पश्चात् पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में की गई फायरिंग में अभियुक्त गनेशी के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त गनेशी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशांदेही से कुल 17.189 किग्रा चांदी व चांदी के जेवरात, 52 ग्राम सोना, 3 तमंचा मय 7 जिंदा/खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई।* पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





